बर्लिन,29 जून। जर्मनी के उत्तर में स्थित स्टाडे शहर में सोमवार को एक युवा केंद्र पर हुई गोलीबारी की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया और सर्च अभियान शुरू कर संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। ल्नेबर्ग पुलिस मुख्यालय ने लोगों से उस क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है, क्योंकि घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर आपातकालीन प्रतिक्रिया जारी थी।
रिपोर्ट के अनुसार, यह गोलीबारी हैम्बर्ग के पश्चिम में स्थित लगभग 50,000 लोगों वाले स्टाडे कस्बे के युवा केंद्र में हुई है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि इस घटना में कई संदिग्ध शामिल हो सकते हैं, लेकिन पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। इसी तरह हमले के कारणों का भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत फैली हुई है।
ल्नेबर्ग पुलिस ने पुष्टि की है कि हमले में शामिल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। हालांकि, संदिग्ध की पहचान, पीडि़तों से संबंध और हमले के संभावित मकसद के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। घटना के बाद भारी पुलिस बल और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस संदिग्ध से मिलने वाली जानकारी के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

