वाशिंगटन,29 जून। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ फिर से शुरू हुए टकराव के बीच सोमवार को बताया कि मामले पर ईरान ने बातचीत का आग्रह किया है। उन्होंने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा कि ईरान ने बैठक बुलाने का आग्रह किया है, यह दोहा में होगी। हालांकि, अभी ईरान ने इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया है।
अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो चुके हैं और उन्हें 60 दिन के अंदर किसी नतीजे पर पहुंचना है, लेकिन उससे पहले टकराव शुरू हो गया। नया टकराव होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर शुरू हुआ है औऱ दोहा में इसी मुद्दे को केंद्र में रखा जाएगा, जबकि अमेरिका और ईरान की बातचीत परमाणु कार्यक्रम को लेकर होनी थी। दोहा में दोनों होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपने विवाद को सुलझाने के लिए उपस्थित होंगे।
युद्धविराम को अभी मुश्किल से 11 दिन हुए हैं और दोनों पक्षों ने नए सिरे से हमले शुरू कर दिए हैं। दरअसल, युद्ध समाप्त करने के लिए जो समझौता ज्ञापन हुआ है, उस पर अलग-अलग बयानों, खासतौर से होर्मुज जलडमरूमध्य पर इसकी शर्तों के कारण टकराव शुरू हुआ है। दूसरी तरफ, राष्ट्रपति ट्रंप भी लगातार धमकी दे रहे हैं। अभी तक अमेरिकी सेना और ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के बीच हॉटलाइन भी स्थापित नहीं हुई है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

