बिलासपुर, 30 जून (आरएनएस)। तोरवा थाना पुलिस ने नशे की हालत में युवक से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम ढेका निवासी श्रवण कुमार ने 27 जून 2026 को थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह मुक्तिधाम के पास स्थित शराब भ_ी के समीप नशे की हालत में था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उसे अपने साथ कुछ दूरी तक ले गए और उसकी नशे की अवस्था का फायदा उठाकर पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और सोने की बाली चोरी कर फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 464/2026 के तहत धारा 303(3), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीस मसीह (40 वर्ष), निवासी देवरीडीह तथा अरुण उर्फ गोलू (20 वर्ष), निवासी देवरीखुर्द, थाना तोरवा के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पल्सर मोटरसाइकिल (ष्टत्र-10 क्चहृ-7932), एक मोबाइल फोन और एक सोने की बाली बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
0

