राजनांदगांव, 30 जून (आरएनएस)। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिखली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मोहल्ले में विवाद कर अशांति फैलाने वाले दो बदमाशों के विरुद्ध पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत चिखली पुलिस ने विक्रम साहू (45) निवासी बग्गा बार, गायत्री मंदिर के पास, थाना कोतवाली तथा प्रमोद मंडले (28) निवासी बोईरडीह सतनामी पारा, वार्ड क्रमांक-08, चौकी चिखली को मोहल्ले में विवाद कर अशांति फैलाने का दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत पृथक-पृथक कार्रवाई की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई सहित चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

