महासमुंद, 30 जून (आरएनएस)। महासमुंद पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चार थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए 46.580 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पिथौरा, सांकरा, कोमाखान और तेंदुकोना थाना क्षेत्रों में की गई। जब्त महुआ शराब की अनुमानित कीमत 9,700 रुपये है। तेंदुकोना थाना क्षेत्र से शराब बिक्री की 500 रुपये की नगदी भी बरामद की गई।

चार थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई
थाना पिथौरा पुलिस ने शिकायत हेल्प डेस्क संवाद पर मिली सूचना के आधार पर ग्राम सुखीपाली में दबिश देकर मोहन चतुर्वेदी (38) के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की।
थाना सांकरा पुलिस ने ग्राम बारीकपाली में कार्रवाई करते हुए विशाल ग्वाल (55) के पास से 15.580 लीटर महुआ शराब बरामद की।
थाना कोमाखान पुलिस ने ग्राम खलियापानी-कसेकेरा में हरक ठाकुर (28) के कब्जे से 12 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर गिरफ्तार किया।
वहीं थाना तेंदुकोना पुलिस ने ग्राम सुहागपुर के पास लेखराम ठाकुर (35) को 4 लीटर महुआ शराब और 500 रुपये बिक्री रकम के साथ गिरफ्तार किया।
ÓसंवादÓ हेल्प डेस्क से मिली सूचना पर कार्रवाई
महासमुंद पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस की ‘संवादÓ व्हाट्सएप हेल्प डेस्क (9479229939) पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर की गई। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
0

