जशपुरनगर, 01 जुलाई (आरएनएस)। जिले में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। 1 जुलाई को जिले में 109.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। वहीं 1 जून से 1 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 919.0 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। भू-अभिलेख शाखा के अनुसार, पिछले 10 वर्षों की तुलना में 1 जुलाई तक जिले की सामान्य औसत वर्षा 1843.1 मिमी रही है।
तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार सन्ना तहसील में सबसे अधिक 186.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा मनोरा में 164.3 मिमी, कुनकुरी में 106.5 मिमी, जशपुर में 98.6 मिमी, कांसाबेल में 76.0 मिमी, पत्थलगांव में 72.7 मिमी, बगीचा में 67.1 मिमी, दुलदुला में 55.7 मिमी, फरसाबहार में 48.6 मिमी तथा बागबहार में 43.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बीते 24 घंटे में भी सन्ना तहसील सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र रहा, जहां 38.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से जिले के जलस्रोतों में जलस्तर बढऩे लगा है और किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिल रही हैं। वहीं प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के उफान के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

