धमतरी, 01 जुलाई (आरएनएस)। धमतरी जिले में बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवकों द्वारा कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस के अनुसार, पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मकेश्वर वार्ड की है, जहां संजू साहू नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दूसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के अछोटा गांव की है, जहां गोपाल यादव ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। तीसरी घटना भी अर्जुनी थाना क्षेत्र में सामने आई। संबलपुर ओवरब्रिज के पास एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। तीनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

