रायगढ़, 01 जुलाई (आरएनएस)। रायगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन हंटÓ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2015 से फरार चल रहे बलवा और पुलिस टीम पर हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हेमा राठिया (35) को उसके गांव पहुंचने की सूचना पर लैलूंगा पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, यह मामला वर्ष 2015 का है। उस समय आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ बोलेरो, महिंद्रा मैक्सीमो और मोटरसाइकिलों में सवार होकर लाठी-डंडों एवं लकड़ी की फालियों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। आरोपियों ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई में जुटी पुलिस टीम के शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों पर हमला किया, उनके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी तथा सरकारी वाहन में तोडफ़ोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना के संबंध में तत्कालीन थाना प्रभारी लैलूंगा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 152/2015 के तहत बलवा, शासकीय कार्य में बाधा, लोक सेवक पर हमला, मारपीट, धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध न्यायालय में चालान पेश किया गया, जबकि हेमा राठिया लगातार फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंटÓ के तहत थाना प्रभारी लैलूंगा को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव कुर्रा आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस की नजर हर फरार आरोपी पर है। अपराध कर कानून से बचने की कोशिश करने वालों के लिए जिले में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन क्लीन हंटÓ के तहत फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा हर आरोपी को कानून के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

