कोरबा 01 जुलाई (आरएनएस)। शहर के व्यस्त पावर हाउस रोड स्थित ‘पैसा वसूल क्लॉथ स्टोरÓ में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें और दुकान से उठता काला धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और आसपास की कई दुकानें सुरक्षित बच गईं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

