हिमाचल में बारिश से आफत, मंडी में चट्टान गिरने से महिला की मौत; शिमला में पुल ढहा
धर्मशाला/ऊना 01 jully (Rns)। हिमाचल प्रदेश में मानसून की पहली बारिश ही आफत लाई है। भारी बारिश के कारण ऊना शहर में जलभराव हो गया है। ऊना के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहडाला में जलभराव हो गया। जिला मंडी में ओट के शनि मंदिर के पास नालागढ़ की एक महिला की पहाड़ से गिरी चट्टान की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला बस से उल्टी करने के लिए बाहर निकली थी, इतने में हादसे का शिकार हो गई। मंडी जिला में 28 सड़कें बंद हो गई हैं। उधर, शिमला जिला के रामपुर में एक अस्थायी पुल बह जाने से तीन पंचायतों का संपर्क कट गया है।
टांडा में डंगा ढहने से खतरे में भवन
जिला कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में एक बड़ा डंगा ढह गया है। इस कारण चिकित्सकों के आवास को खतरा पैदा हो गया है। यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

