New Delhi 01 Jully (rns) /- महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में बिहार एसटीएफ और ठाणे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता को सोमवार की देर रात पटना के अगमकुआं स्थित किराए के फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया. सुमन को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर ठाणे पुलिस मंगलवार को महाराष्ट्र पहुंच गई, जहां कोर्ट ने उसे 6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
देशव्यापी परीक्षा माफिया और महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) प्रश्नपत्र लीक मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है. महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने बिहार एसटीएफ की मदद से बड़ी कार्रवाई की है
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 प्रश्नपत्र लीक का मास्टरमाइन्ड बिजेंद्र गुप्ता को लेकर पुलिस को खबर थी की अपनी छोटी बेटी के जन्मदिन के मौके पर पटना स्थित घर जरूर आएगा. गुप्त सूचना के आधार पर महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस और बिहार एसटीएफ द्वारा सोमवार देर रात अगमकुआं के गांधी नगर स्थित उसके फ्लैट की घेराबंदी किया गया. हालांकि पुलिस को चकमा देने में बिजेंद्र गुप्ता कामयाब रहा.
पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता को सोमवार की देर रात पटना के अगमकुआं (गांधी नगर) स्थित किराए के फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए

