New Delhi 02 Jully (Rns) /- पश्चिम बंगाल का राजनीति माहौल फिर गरमाया हुआ है। कोलकाता पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दोनों गुटों को आगामी 21 जुलाई को एस्प्लेनेड स्थित विक्टोरिया हाउस के पास होने वाली सालाना मेगा ‘शहीद दिवस’ (Martyrs’ Day) रैली आयोजित करने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। पुलिस मुख्यालय ‘लालबाजार’ ने इसके पीछे शहर के सबसे व्यस्त रास्तों में से एक पर ट्रैफिक बाधित होने और आम जनता को होने वाली भारी असुविधा का हवाला दिया है।
यह फैसला ममता बनर्जी के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। उनकी पार्टी साल 1993 से लगातार इस रैली का आयोजन करती आ रही हैं। ऋतब्रत बनर्जी ने असली टीएमसी बताते हुए पुलिस में रैली के लिए अर्जी लगाई थी। हालांकि ममता बनर्जी की रैली से प्रशासन ज्यादा चौकन्ना है।
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने इस घटनाक्रम पर तीखा बयान दिया है। कल्याण ने मीडिया से बातचीत में कहा- “21 जुलाई के लिए हमने जो आवेदन दिया था, उसे खारिज कर दिया गया है। हम सोच रहे हैं कि आगे क्या करना है और बैठक कहाँ आयोजित की जाए। लेकिन यह कार्यक्रम 21 जुलाई को ही होगा, वे इसे रोक नहीं सकते। आज जो धारा 163 का नोटिस दिया गया है (जो पहले धारा 144 थी), उसके तहत पूरे मध्य कोलकाता में कोई बैठक नहीं हो सकती; उन्होंने इसे रोक दिया है। हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएँगे, यह अलोकतांत्रिक है, वे ऐसा नहीं कर सकते…

