रायपुर, 11 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी। इस किस्त के तहत प्रदेश की 66 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में ?626 करोड़ से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई।
इस अवसर पर प्रदेश की सभी हितग्राही महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा गया कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से अब तक ?18,800 करोड़ से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है।
सरकार के अनुसार, योजना से मिलने वाली सहायता राशि का उपयोग महिलाएँ घर के दैनिक खर्चों, बच्चों की शिक्षा, बचत, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश तथा अन्य आवश्यक घरेलू जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। इससे महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता मजबूत होने के साथ ही परिवार की वित्तीय स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है।
राज्य सरकार का कहना है कि महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना, परिवार में उनकी भागीदारी को मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार सहयोग प्रदान करना है। योजना की नियमित किस्तों से प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता का लाभ मिल रहा है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

