हनोई,11 जुलाई। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है। हनोई में भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक दुखद घटना में कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। दूतावास ने कहा है कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।
भारतीय दूतावास ने कहा, एक दुखद घटना में कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए भारत के कॉन्सुलेट जनरल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

