0 सरकार ने जारी किए आदेश
रायपुर, 02 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।
इससे पहले रायपुर और सरगुजा संभाग के 32 शहरी निकायों के लिए एल्डरमैन नियुक्त किए गए थे। इनमें रायपुर नगर निगम में सबसे अधिक 11 एल्डरमैन मनोनीत किए गए थे।
एल्डरमैन की नियुक्ति का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। नवीन आदेश जारी होने के साथ ही प्रदेश के अधिकांश नगरीय निकायों में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई है। माना जा रहा है कि इससे स्थानीय निकायों के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं के संचालन में तेजी आएगी।
०
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

