रायपुर,02 जुलाई (आरएनएस)। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग ने जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर, उपअभियंता नवीन वर्मा, मनोज साहू एवं संबंधित नगर निवेश कर्मचारियो की स्थल पर उपस्थिति में नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अतर्गत वार्ड क्रमांक 54 में बोरियाखुर्द में लगभग 2 एकड भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर वहा पहुंचकर निर्मित की गई अवैध मुरम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर तत्काल रोक लगायी। वहा जाने का मार्ग बाधित किया गया। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक तत्काल लगायी गयी एवं नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार कार्यालय में पत्र लिखकर संबंधित भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी शीघ्र देने अनुरोध किया गया है। अधिकृत जानकारी आने पर शासन के अधिनियम के अनुसार संबंधित अवैध प्लाटिंगकर्ता पर कानूनी कार्यवाही नियमानुसार करने सबधित पुलिस थाने में नामजद एफआईआर दर्ज करवाया जाना प्रस्तावित है।
०००
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

