बिलासपुर, 02 जुलाईं (आरएनएस)। बिलासपुर पुलिस ने सशक्त ऐप की मदद से बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसीसीयू और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो वाहन चोर और चोरी की बाइक खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बिल्हा, सिरगिट्टी और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से चोरी की गई तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में सिविल लाइन थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी के मामले की जांच के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ लोग बेहद कम कीमत पर संदिग्ध दोपहिया वाहनों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उनके कब्जे में मिले वाहनों का सशक्त ऐप के माध्यम से सत्यापन किया, जिसमें वाहन चोरी के निकले।
पूछताछ में आरोपी दुर्गेश निषाद और ईश्वर निषाद ने बिल्हा, सिविल लाइन और तोरवा थाना क्षेत्र से तीन मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने चोरी के दो वाहन क्रमश: आशुतोष कुमार मिरी और लक्ष्मण विश्वकर्मा उर्फ गोविंदा को बेच दिए थे।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की गई दोपहिया वाहन बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
दुर्गेश निषाद (23), निवासी तोरवा, बिलासपुर
ईश्वर निषाद (19), निवासी तोरवा, बिलासपुर
आशुतोष कुमार मिरी (29), निवासी सिरगिट्टी, बिलासपुर
लक्ष्मण विश्वकर्मा उर्फ गोविंदा (29), निवासी तोरवा, बिलासपुर
बरामद वाहन
एक्टिवा स्कूटी सीजी 10 जेडी 3517
हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल सीजी 10 ईई 2063
मोटरसाइकिल सीजी 10 बीएन 1522
पुलिस का कहना है कि तकनीकी संसाधनों और सशक्त ऐप के उपयोग से वाहन चोरी के मामलों के खुलासे में तेजी आई है तथा आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

