फतेहपुर,02 जुलाई(आरएनएस)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बीते चौबीस घंटों के अंतराल में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी स्व0 हरीप्रसाद का बीस वर्षीय पुत्र अजीत कुमार गुरूवार की सुबह खेतों में काम कर रहा था, तभी लगभग सुबह साढ़े छह बजे बारिश होने लगी। जिससे बचने के लिए वह महुआ के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी तेज आवाज के साथ बिजली कड़की और पेड़ पर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर उसकी मौके पर मौत हो गई। इसी प्रकार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेंदुली निवासी सूरजभान यादव का 15 वर्षीय पुत्र आयुष यादव उर्फ चुन्नू यादव बुधवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे खेत गया था। तभी बारिश के दौरान वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वह चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

