-अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा
-दिल्ली से सिद्धार्थ नगर जा रहा था स्कार्पियों सवार परिवार
सोहावल-अयोध्या,02 जुलाई(आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग- 27 पर अलीगंज गयागंज के समीप ढाबे के सामने दिल्ली से निमंत्रण से वापस सिद्धार्थ नगर जा रहे परिवार की स्कार्पियो यूपी 32 क्यू सी 1777 अनियंत्रित होकर खड़ी कंटेनर में घुस जाने से उसके परखच्चे उड़ गये। सुबह अचानक हुए हादसे से चीख पुकार मच गयी।आसपास से दौड़े स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने घटना की सूचना रौनाही थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा को दी। दलबल के साथ पहुंचे प्रभारी ने सभी कार सवार सात घायलों को इलाज के लिये सीएचसी सोहावल भेजवाया। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक ने तीन को मृत घोषित किया। चार गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया।
थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि गोण्डा छपिया मस्कनवा निवासी राधे श्याम की 14 वर्षीय पुत्री परी 12 वर्षीय गोलू और पत्नी 34 वर्षीय पिंकी का परिवार अपने रिश्तेदार सिद्धार्थ नगर चेतिया मिश्रौलिया निवासी दुर्गेश गुप्ता पुत्र नंद लाल उनकी 45 वर्षीय पत्नी विजय लक्ष्मी 27 वर्षीय बेटा अभिषेक उर्फ रवी के साथ निमंत्रण में दिल्ली गये थे। घर वापसी के दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर खड़े कंटेनर में घुस गयी। सभी घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय भेजवाया गया। रास्ते में मस्कनवा निवासी परी पुत्री राधे श्याम पत्नी पिंकी तथा चेतिया मिश्रौली सिद्धार्थ नगर निवासी दुर्गेश गुप्ता की मौत हो गयी। अभिषेक पुत्र दुर्गेश, विजय लक्ष्मी पत्नी दुर्गेश छपिया गोंडा निवासी राधे श्याम, गोलू पुत्र राधे श्याम की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। फोन द्वारा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है।
0
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

