ओहियो,02 जुलाई। अमेरिका में ओहियो राज्य के वूस्टर शहर में एक मोटल में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 3 भारतीय लोगों की मौत हुई है। वूस्टर टाउनशिप के अग्निशमन प्रमुख डलास टेरेल ने बताया कि बुधवार तड़के करीब 1:30 बजे आग की सूचना मिली थी। मृतकों की पहचान हितेशभाई सुथार, उनकी पत्नी हिनाबेन और 20 वर्षीय बेटी ईशानी के रूप में हुई है। जब दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तो मोटल की छत से आग की लपटें निकल रही थीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात में खेड़ा जिले के नाडियाड के रहने वाले हितेशभाई का परिवार लगभग 2 साल पहले ओहियो के वूस्टर में रहने आया था। जिस इकोनो लॉज मोटल में आग लगी है, वहां हितेशभाई और उनकी पत्नी हिनाबेन काम करती थीं। आग लगने के समय परिवार मोटल में ही ठहरा हुआ था। भारत में रहने वाले हितेशभाई के रिश्तेदारों ने बताया कि उनके परिजनों को गुरुवार सुबह जानकारी मिली थी।
आग लगने के समय परिवार अपने कमरे में था। जैसे ही आग इमारत में फैलने लगी, उन्होंने मदद के लिए मोटल के रिसेप्शन पर फोन किया था। उन्हें बाथरूम में पानी चालू करने और सुरक्षा के लिए वहीं रहने की सलाह दी गई। इसके बाद परिवार ने आग और धुएं से बचने के लिए खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। मदद पहुंचने में काफी समय लगा, जिससे तीनों की दम घुटने से मौत हो गई।
००
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

