0 आंदोलन और कानूनी लड़ाई की बनेगी रणनीति
रायपुर 02 जुलाई (आरएनएस)। ग्राम नकटी में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने 13 सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू को समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति प्रभावित परिवारों से समन्वय बनाकर आंदोलन और कानूनी पहल की रणनीति तैयार करेगी।
समिति में पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वाजपेयी, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, पंकज शर्मा, मावेश बघेल और आशीष वर्मा समेत प्रभावित ग्रामीणों में कमलनारायण साहू, मुकेश पाल, लता साहू और चन्द्रेश्वरी यादव को सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस ने समिति को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें, आगामी रणनीति तैयार करें और समय-समय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंपें।
इधर, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने भी नकटी पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
०
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

