० महापौर ने सीएम और डिप्टी सीएम का जताया आभार, महापौर संजू देवी राजपूत बोलीं- हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे”, बदलेगी शहर की तस्वीर..
कोरबा 03 जुलाई (आरएनएस)। कोरबा नगर निगम को 15वें वित्त आयोग से बड़ी सौगात मिली है। महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और शहर की तस्वीर बदलेगी।
Óमहापौर ने जताया आभारÓ
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने इस सौगात के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय विभाग के मंत्री अरुण साव और कोरबा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।
महापौर ने कहा,-उन्होंने जनता व जनप्रतिनिधियों की मांग अनुरूप महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए 15वें वित्त से 36 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की है। उक्त स्वीकृत निर्माण कार्यों से कोरबा नगर नए आयाम गढ़ेगा।
Óहमने बनाया है, हम ही संवारेंगेÓ
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वीकृत राशि से गुणवत्ता पूर्ण काम कराकर कोरबा नगर निगम क्षेत्र को संवारा जाएगा।
Óइन कार्यों को मिलेगी गतिÓ
36 करोड़ की स्वीकृत राशि से नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन और स्वच्छता से जुड़े काम कराए जाएंगे। वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य शुरू होंगे।
Óशहरवासियों को मिलेगी राहतÓ
निगम प्रशासन का दावा है कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से जर्जर सड़कों, जलभराव, पेयजल संकट और स्ट्रीट लाइट की समस्या से शहरवासियों को राहत मिलेगी। काम में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

