रायपुर-कोरबा 3 जुलाई (आरएनएस)। नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने 8 जिलों के सभी नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैन की नियुक्ति लिस्ट जारी कर दी है। कोरबा जिले के नगर निगम कोरबा सहित अन्य निकायों के लिए भी एल्डरमैन के नामों की घोषणा की गई है।
Óनगर निगम कोरबा में 11 एल्डरमैनÓ
आदेश के अनुसार नगर निगम कोरबा में 11 लोगों को एल्डरमैन बनाया गया है। इन मनोनीत सदस्यों को निगम की बैठकों में शामिल होने और विकास कार्यों पर सुझाव देने का अधिकार होगा, हालांकि वोटिंग का अधिकार नहीं रहेगा।
Ó8 जिलों की सूची एक साथ जारीÓ
नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने एक साथ 8 जिलों के सभी नगरीय निकायों की एल्डरमैन सूची जारी की है। इसमें नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत शामिल हैं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

