नई दिल्ली 03 Jully (Rns) । वेनेजुएला में वर्षीय भारतीय नाविक राकेश चौहान की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत के मामले में भारत सरकार ने कड़ा रुख दिखाया है।दरअसल राकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद एक बेहद हैरान करने वाला और गंभीर मामला सामने आया था। वेनेजुएला से जब राकेश का शव उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश के देवरिया पहुंचा, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
भारत में दोबारा हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आया है कि मृतक के शरीर से दिल, दिमाग और फेफड़ों समेत लगभग सभी मुख्य आंतरिक अंग गायब थे। ऐसे में इस घटना पर भारत सरकार ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है।

