मानसा,03 जुलाई(आरएनएस)। शहर के वार्ड नंबर 3 में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां एक मां ने अपने 3 नाबालिग बच्चों को मार डाला. इतना ही नहीं, बच्चों को मारने के बाद उसने खुद भी जान दे दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक संदीप कौर के पति की 4 साल पहले मौत हो गई थी.
मृतक संदीप कौर के रिश्तेदार रोशन सिंह ने बताया, संदीप कौर रिश्ते में उनकी भाभी लगती थी. उसने सुसाइड कर लिया. उन्हें इस बारे में तब पता चला जब उनका बेटा घर के बाहर बैठकर रो रहा था. उन्होंने बताया कि मृतक संदीप कौर की बॉडी को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचित किया गया.
महिला के रिश्तेदार ने बताया, बड़ी बेटी का नाम मोटो (13 साल), छोटी बेटी का नाम कालू जो 8 साल की थी और डेढ़ साल के बच्चे का नाम विश्वास है. तीनों अंदर बेड पर मृत पाए गए. संदीप कौर की यह दूसरी शादी थी. वह अपनी सास के साथ किराए पर रह रही थी, घटना के समय मेरी सास घर पर नहीं थी, वह किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी.
इस मौके पर पूर्व पार्षद राम पाल ने कहा, यह घटना बहुत दर्दनाक है. अब भगवान ही जाने कि एक मां ने अपने बच्चों को मारकर खुद को भी मार लिया. इसके क्या कारण हैं? पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस स्टेशन सिटी टू के जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने कहा, उन्हें जानकारी मिली है कि महिला ने पहले बच्चों का गला घोंटा और फिर आत्महत्या कर ली. कारण अभी साफ नहीं हैं. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

