गोरखपुर पुलिस को गुमशुदा बालक की तलाश में बड़ी सफलता मिली है। गुलरिहा थाना पुलिस ने करीब दो साल से लापता 17 वर्षीय किशोर को राजस्थान के अजमेर से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
दरअसल, सितंबर 2024 में किशोर के लापता होने पर गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। हाल ही में किशोर के परिवार के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से बार-बार कॉल आ रही थी, लेकिन कॉल करने वाला कुछ बोल नहीं रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस की मदद से उस नंबर की लोकेशन ट्रेस की, जो राजस्थान के अजमेर में मिली। जांच में पता चला कि वही नंबर गुमशुदा किशोर इस्तेमाल कर रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए किशोर को सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सफलता में उपनिरीक्षक विकास कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक राहुल कुमार और कांस्टेबल रामप्रसाद पुरी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

