दुग,03 जुलाई (आरएनएस)। नशा मुक्ति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए थाना उतई क्षेत्र में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब (5.4 बल्क लीटर) जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को थाना उतई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उतई स्थित बिजली कार्यालय के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम देवराज यादव उर्फ छोटू (39 वर्ष), निवासी मीलपारा, उतई, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक थैले में रखी 30 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना उतई में अपराध क्रमांक 338/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी अधिक आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अवैध शराब की बिक्री कर रहा था।इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक राजेश साहू, सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल साहू, आरक्षक ध्रुवनारायण चन्द्राकर, दिलीप सिदार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

