दुग,03 जुलाई (आरएनएस)। थाना सुपेला पुलिस ने वर्चस्व और पुराने विवाद के चलते युवती की हत्या के प्रयास के मामले का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, पीएम आवास खम्हरिया निवासी शीतल वर्मा (22) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जुलाई को आरोपी परी खान के साथ लक्की सरदार को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 2 जुलाई की रात करीब 8 बजे परी खान ने अपने पति लक्की सरदार, बहन मुस्कान और जीजा राहुल यादव के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।शिकायत के मुताबिक, सभी आरोपी ज्वलनशील पदार्थ लेकर पीडि़ता के घर पहुंचे, उसके साथ मारपीट की तथा उसके ऊपर और घर के भीतर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर हत्या करने का प्रयास किया। पीडि़ता किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही।प्रार्थिया की शिकायत पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 940/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के नागपुर भागने की सूचना पर पतासाजी की। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि लक्की सरदार के खिलाफ पूर्व में दर्ज रिपोर्ट से नाराज होकर उन्होंने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी।पुलिस ने परी खान (23), मुस्कान (24) और राहुल यादव (35) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मुख्य आरोपी लक्की सरदार की तलाश जारी है।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक उत्तम कुमार साहू, आरक्षक सविंदर सिंह, हर्षित शुक्ला, कमल नारायण तथा महिला आरक्षक मीरा वर्मा और मधुबाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद का समाधान कानून सम्मत तरीके से करें। कानून अपने हाथ में लेने या हिंसक गतिविधियों में शामिल होने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

