भोपाल 3 जुलाई (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने मालीखेड़ी में विसर्जन घाट के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया और विसर्जन घाट के सभी कार्यों को श्रद्धालुजन की सुविधा के दृष्टिगत निर्धारित मानकों अनुसार शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
महापौर मालती राय ने मालीखेड़ी में विसर्जन घाट के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया और पूर्व में किए गए कार्यों सहित प्रचलित व आगामी कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। महापौर राय ने विसर्जन घाट के शेष सभी कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। महापौर ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि मालीखेड़ी विसर्जन घाट के विकास संबंधी सभी कार्यों को श्रद्धालुजन की सुविधा एवं मूर्ति विसर्जन की सम्पूर्ण प्रक्रिया सुगमता के साथ पूर्ण कराने की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराया जाए। निगम द्वारा मालीखेड़ी में विसर्जन घाट पर सीढिय़ां, रिटर्निंग वॉल, नालियों का निर्माण आदि कार्य कराये गये है।

