राजनांदगांव, 04 जुलाईं (आरएनएस)। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत चिखली पुलिस ने एक बदमाश के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नशा मुक्त अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी अभियान के दौरान चिखली पुलिस ने हरिश पटेल (29 वर्ष) निवासी ग्राम कोनारी, थाना डोंगरगांव (वर्तमान पता शांतिनगर, गली नंबर-1, चिखली, राजनांदगांव) के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक आरोपी क्षेत्र में विवाद कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा था, जिससे अप्रिय घटना होने की आशंका थी।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले तथा आरक्षक चंद्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चिखली चौकी के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

