रुड़की,04 जुलाई(आरएनएस)। नव विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर अप्राकृतिक यौन शोषण, सिगरेट से जलाने और मारपीट के आरोप लगाए हैं। स्थानीय पुलिस और महिला हेल्पलाइन में सुनवाई नहीं होने पर पीडि़ता ने एसएसपी को पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पीडि़ता ने बताया कि उसका विवाह 26 अक्टूबर 2025 को सहारनपुर निवासी राहुल कुमार के साथ हुआ था। पीडि़ता के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने शादी में करीब 15 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद ही पति राहुल उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। विरोध करने पर वह मारपीट करता।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

