रुड़की,04 जुलाई(आरएनएस)। निरंजनपुर फीडर का बिजली की लाइन का तार चोरी करने के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथी पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ऊर्जा निगम के जेई मनोज सैनी ने लक्सर कोतवाली पुलिस को जानकारी देकर बताया कि उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ लोगों द्वारा नंदपुर फीडर से दलसिंह निवासी नंदपुर छोटेलाल के खेत तक तार चोरी कर लिया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने घटना की तहरीर लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। उधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

