जांजगीर-चांपा, 04 जुलाईं (आरएनएस)। महिला थाना जांजगीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने 24 जून 2026 को महिला थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी कि ब्रजेश खांडे (27 वर्ष), निवासी पामगढ़ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी (अजाक) सतरूपा तारम के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिसम्मत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी सिलमानी टोप्पो, एएसआई ज्ञान प्रकाश खाखा, प्रतिभा राठौर, महिला प्रधान आरक्षक निशा पाण्डेय तथा एनुका तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

