रायपुर, 04 जुलाईं (आरएनएस)। गुढिय़ारी थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर उज्ज्वल पटेल उर्फ टाजऱ्न को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अनुप दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 मई 2026 को उन्होंने अपनी होंडा शाइन (सीजी 04 पीजेड 4259) एमपी काम्प्लेक्स, गुढिय़ारी के पास खड़ी की थी। कुछ समय बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। शिकायत के आधार पर गुढिय़ारी थाने में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर गुढिय़ारी थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी उज्ज्वल पटेल उर्फ टाजऱ्न (40 वर्ष), निवासी जनता कालोनी, कबीर नगर, गुढिय़ारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पहले बरामद मोटरसाइकिल चोरी की होना स्वीकार किया और बाद में गुढिय़ारी क्षेत्र से तीन अन्य दोपहिया वाहन चोरी करने की बात भी कबूल कर ली।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार दोपहिया वाहन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

