रुड़की,04 जुलाई(आरएनएस)। आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित ओर व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। कांवड़ यात्रा के दृष्टि गत पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी एवं सीओ दिव्येश उपाध्याय व संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेट ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ कलियर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ यात्रा को लेकर पटरी का निरीक्षण किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

