0 शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़, 05 जुलाई (आरएनएस)। रायगढ़ पुलिस के अभियान संवेदना के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस ने करीब नौ माह से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बालिका को प्रेम और शादी का झांसा देकर भगाने तथा उसका यौन शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर 2025 को बालिका के पिता ने थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 21 सितंबर 2025 को कपड़े सिलवाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी राजेश कुमार बंजारे (30 वर्ष), निवासी ग्राम मनपसार, थाना सरसिंवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, बालिका को सारंगढ़ बस स्टैंड से अपने साथ ले गया था। सूचना के आधार पर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
0

