New Delhi 05 Jully (Rns) /- दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने पालम में 500 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को पालम विधानसभा के द्वारका सेक्टर-7 स्थित एयर फोर्स एवं नेवल ऑफिसर्स एन्क्लेव में 500 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। इस प्लांट से करीब 375 घरों को स्वच्छ बिजली (नवीकरणीय ऊर्जा) मिलेगी।
00 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ करते हुए दिल्ली मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सौर ऊर्जा को नई गति मिली है। दिल्ली सरकार भी स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा आत्मनिर्भरता तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार की संयुक्त योजनाओं के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर लगाने पर एक लाख रुपये से अधिक की सब्सिडी दी जा रही है। रेखा गुप्ता ने बताया कि करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्लांट को केंद्र सरकार से 90 लाख रुपये और दिल्ली सरकार से 10 लाख रुपये की सब्सिडी मिली है। परियोजना शुरू होने से एन्क्लेव का मासिक बिजली बिल लगभग 12 लाख रुपये से घटकर 6 लाख रुपये रह जाएगा, जिससे सालाना करीब 72 लाख रुपये की बचत होगी।

