रायपुर,6 जुलाई (आरएनएस)। के उरला थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी देवेंद्र साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 जुलाई 2026 को वह उरला स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी की थी, लेकिन काम खत्म कर लौटने पर वाहन गायब मिला। शिकायत के आधार पर थाना उरला में अपराध क्रमांक 305/2026 दर्ज कर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा तथा थाना उरला पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।जांच के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अभय दुबे (30 वर्ष) बताया और बरामद मोटरसाइकिल के चोरी का होना स्वीकार किया।कड़ाई से पछताछ करने पर आरोपी ने शहर के अलग-अलग स्थानों से चार अन्य दोपहिया वाहन चोरी करने की बात भी कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है।गिरफ्तार आरोपी अभय दुबे, पिता सच्चिदानंद दुबे, मूल निवासी ग्राम रामपुर डुंगा, थाना करसाना रामपुर, जिला बलरामपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह बीएसपी प्लांट इस्पात बैरन रोड, थाना उरला, रायपुर क्षेत्र में रह रहा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

