जशपुरनगर,6 जुलाई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 5 जुलाई को जशपुर नगर स्थित शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई थी।आदिवासी विकास विभाग के अनुसार परीक्षा में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 110 विद्यार्थी शामिल हुए थे। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा होने के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया है।विभाग ने बताया कि जिन विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों को परीक्षा परिणाम पर कोई आपत्ति है, वे 9 जुलाई 2026 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के सूचना पटल तथा जिला प्रशासन की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

