बीजापुर,06 जुलाई (आरएनएस)। रेशम विभाग द्वारा संचालित कोसा बीज केंद्र, मोदकपाल में पालित प्रजाति के तसर स्वस्थ डिम्ब समूह वितरण योजना के तहत हितग्राहियों को 5,700 तसर स्वस्थ डिम्ब समूहों का वितरण किया गया। वितरण की कुल लागत ?91,200 रही, जिसमें राज्य शासन द्वारा 79,800 की सब्सिडी प्रदान की गई। इसके परिणामस्वरूप हितग्राहियों से मात्र ?11,400 का अंशदान लिया गया।योजना का उद्देश्य तसर पालन को बढ़ावा देकर ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के हितग्राहियों की आय में वृद्धि करना है। विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए गुणवत्तायुक्त स्वस्थ डिम्ब समूहों से बेहतर उत्पादन की संभावना है, जिससे हितग्राही वैज्ञानिक पद्धति से तसर पालन कर अधिक आर्थिक लाभ अर्जित कर सकेंगे।रेशम विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, वितरित स्वस्थ डिम्ब समूहों के पालन से लगभग दो लाख कोसों का उत्पादन होने की संभावना है। इससे हितग्राहियों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा जिले में तसर उत्पादन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। राज्य शासन की अनुदान आधारित योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को कम लागत पर गुणवत्तायुक्त तसर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे तसर पालन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण परिवारों के लिए स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। रेशम विभाग ने बताया कि भविष्य में भी हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण तथा आवश्यक सहयोग निरंतर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि तसर उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि को और अधिक गति मिल सके।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

