महासमुंद, 06 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तुमगांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर एनीकट में मछली पकडऩे के दौरान 21 वर्षीय युवक तेज पानी के बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि युवक की तलाश के लिए पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, गोपालपुर निवासी रामेश्वर निषाद (21), पिता दसरू निषाद सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एनीकट में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया। मौके पर मौजूद तिरथ निषाद ने लकड़ी के सहारे उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण प्रयास सफल नहीं हो सका।
सूचना मिलते ही तुमगांव पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि नदी में पानी का बहाव और दबाव अधिक होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से टीम तत्काल पानी में नहीं उतर सकी। युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
परिजनों के मुताबिक, रामेश्वर निषाद की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

