दुर्ग, 06 जुलाईं (आरएनएस)। दुर्ग जिले की जामुल थाना पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेचने जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेरधा का एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में अवैध देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उमेश कुमार देशलहरे (36 वर्ष), निवासी सतनामी पारा, ग्राम खेरधा, थाना जामुल, जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 पौवा देशी शोले मसाला शराब (कुल 5.7 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,200 रुपये है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 473/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से शराब की बिक्री कर रहा था। जामुल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

