रायपुर,07 जुलाईं (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-8) की स्थापना शाखा में पिछले पांच वर्षों से पदस्थ उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर उन्हें तत्काल मंत्रालय से हटाकर किसी सुदूर जिले में पदस्थ करने की मांग की है।संघ के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से एक ही संवेदनशील पद पर बने रहने के कारण उप सचिव की कार्यशैली स्वेच्छाचारी हो गई है, जिससे मंत्रालय में प्रशासनिक संतुलन और सुशासन प्रभावित हुआ है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि मंत्रालयीन संवर्ग के अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से दूर कर उनके स्थान पर राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 से अधिक अधिकारियों को प्रमुख विभागों में पदस्थ किया गया है।संघ ने यह भी आरोप लगाया कि उप सचिव ने स्थापना शाखा के साथ लोक निर्माण विभाग (क्कङ्खष्ठ) का अतिरिक्त प्रभार भी अपने पास रखा और उससे संबंधित आदेश स्वयं जारी किए। कर्मचारियों का आरोप है कि विरोध करने वालों को प्रताडि़त किया जाता है तथा प्रमोशन, पेंशन, ग्रेच्युटी और अवकाश से जुड़ी फाइलों पर नकारात्मक टिप्पणियां कर उन्हें परेशान किया जाता है।मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने यह भी आरोप लगाया है कि मंत्रालय में आउटसोर्सिंग के माध्यम से बाहरी लोगों की नियुक्ति की तैयारी की जा रही है, जिससे गोपनीयता और सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। संघ ने मुख्य सचिव से मांग की है कि प्रशासनिक निष्पक्षता, सुशासन और कर्मचारियों के मनोबल को बनाए रखने के लिए उप सचिव को तत्काल मंत्रालय से हटाकर जिले में पदस्थ किया जाए।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

