बिलासपुर,07 जुलाईं (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे परिसर के पास तितली चौक स्थित नाले से एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच है। प्रारंभिक तौर पर महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के लिए फोटो जिले के सभी थानों में भेजी गई है तथा गुमशुदगी के दर्ज मामलों से भी मिलान कराया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हत्या, दुर्घटना अथवा अन्य संभावित कारणों सहित सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

