रांची 7 जुलाई (आरएनएस) झारखंड आंदोलनकारी अनुज कुमार सिन्हा के सूचना आयुक्त नियुक्त होने पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल में संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो, प्रधान महासचिव अजीत मिंज, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शिबू काली मइती, रामगढ़ जिला अध्यक्ष कार्तिक महथा, वरीय आंदोलनकारी जगत महतो, हसनैन अंसारी तथा जसवीर सिंह जस्सी शामिल थे। सभी ने अनुज कुमार सिन्हा के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से राज्य की सूचना व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

