कोलकाता 08 Jully (Rns) : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में हुए जघन्य बलात्कार और हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल की मां ने ममता और संवेदना से ऊपर न्याय और नैतिकता को रखते हुए एक कड़ा फैसला लिया है। बुधवार को पुलिस मुठभेड़ (एनकाउंटर) में मारे गए अपने बेटे का शव लेने से उसकी मां ने साफ मना कर दिया है। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि उनके बेटे ने जो घिनौना कृत्य किया था, उसकी सजा उसे मिलनी ही थी और वह ऐसे पापी का शव अपने घर नहीं लाएंगी।
“उसने कोई अच्छा काम नहीं किया था, जो चाहे करे पुलिस” – आरोपी की मां
स्थानीय मीडिया से भावुक लेकिन बेहद सख्त लहजे में बात करते हुए आरोपी प्रभाष मंडल की मां ने सुबह के घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया:
“सुबह जब मैं सोकर उठी ही थी, तब दो पुलिसवाले मेरे घर आए थे। उन्होंने मुझे सूचना दी कि मेरा बेटा प्रभाष मर चुका है और मुझसे पूछा कि क्या मैं उसका शव देखने या लेने अस्पताल चलना चाहूंगी। मैंने उनसे साफ कह दिया कि मेरे पति बीमार हैं और मैं नहीं आ सकती

