कांकेर,08 जुलाई (आरएनएस)। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियानÓ के तहत अंतागढ़ पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 20 लीटर हाथ भ_ी महुआ शराब जब्त की है। इस दौरान एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में 7 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी अंतागढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गढ़पारा अंतागढ़ एवं पोडग़ांव में घेराबंदी कर छापेमार कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान गढ़पारा निवासी उमेश कुमार निषाद (40 वर्ष) के कब्जे से 4 लीटर हाथ भ_ी महुआ शराब तथा शराब बिक्री से प्राप्त 100 रुपये बरामद किए गए। वहीं समरथ पारा, पोडग़ांव निवासी सुषमा नरेटी (30 वर्ष) के कब्जे से 16 लीटर हाथ भ_ी महुआ शराब जब्त की गई।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 34(1)(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आलोक सुबोध, सहायक उपनिरीक्षक दाउ लाल भ_, रेमन साहू, कंवल ठाकुर, पीएसआई नकुल पैकरा, प्रधान आरक्षक अजेन नरेटी, महिला प्रधान आरक्षक ममता कुपाल, अमिता पारकर, आरक्षक मस्सु दर्रो एवं रोशन नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आसपास अवैध शराब, जुआ, सट्टा या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस की अपराध हेल्पलाइन 94791-55125 अथवा 94791-94114 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

