राजनांदगांव,08 जुलाई (आरएनएस)। जिले में फरार एवं इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राजनांदगांव पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए 5,000 का नगद इनाम घोषित किया है।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को फरार आरोपी के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी प्राप्त होती है, तो वह तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाना अथवा जिला राजनांदगांव पुलिस को सूचित करें।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।राजनांदगांव पुलिस का कहना है कि नागरिकों की एक महत्वपूर्ण सूचना फरार आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभा सकती है। पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील की है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

