रायपुर,08 जुलाई (आरएनएस)। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 1 लाख कीमत की चोरी की गई दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार प्रार्थी सौरभ सिंह ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने 2 जुलाई 2026 की रात अपनी स्प्लेंडर प्लस (ष्टत्र 27 स् 9375) घर के नीचे पार्किंग में खड़ी की थी। अगले दिन सुबह बाइक गायब मिली। मामले में थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 224/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मामला दर्ज किया गया।इसी तरह एक अन्य मामले में प्रार्थी रोहित कुमार रजक की सुपर स्प्लेंडर (ष्टत्र 25 क्त 3513) अमलीडीह तालाब स्थित शीतला मंदिर के पास से चोरी हो गई थी। इस संबंध में अपराध क्रमांक 228/2026 दर्ज किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को आरोपी निरमलेश तिवारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने दोनों बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस (ष्टत्र 27 स् 9375) और सुपर स्प्लेंडर (ष्टत्र 25 क्त 3513) बरामद कर ली, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब ?1 लाख है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान निरमलेश तिवारी (33 वर्ष), पिता हरिशंकर तिवारी, निवासी ग्राम डोल, थाना हनुमना, जिला रीवा (मध्य प्रदेश), हाल निवासी अमलीडीह सिंधु वाटिका, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

