नई दिल्ली, 08 जुलाई (आरएनएस): उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 9 जुलाई, 2026 को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति सबसे पहले भुवनेश्वर स्थित ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ह्र्रञ्ज) जाएंगे। यहां वे खुले समुद्र में मत्स्य पालन के सतत दोहन के लिए प्राधिकरण पत्र (रुह्र्र) जारी करने के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी अवसर पर वे ‘ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन’ दस्तावेज़ का भी औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस मिशन का उद्देश्य गहरे समुद्र में मछली पकडऩे को वैज्ञानिक और टिकाऊ बनाना है, जिससे मछुआरों की आय बढ़े और समुद्री संसाधनों का संरक्षण हो।इसके पश्चात उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन खुर्दा स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (हृढ्ढस्श्वक्र) के 15वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। दीक्षांत में वे मेधावी छात्रों को डिग्री और पदक प्रदान करेंगे तथा संस्थान के वैज्ञानिक शोध एवं नवाचारों की सराहना करेंगे।उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए भुवनेश्वर और खुर्दा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। इस दौरे से ओडिशा में कृषि, मत्स्य और विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में नई गति मिलने की उम्मीद है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

